फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

ओवरलोडिंग के खिलाफ ग्रामीणों ने रोका रास्ता

Sun, 31 May 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
खखरेरू (खागा)। मौरंग घाटों में खुलेआम हो रही ओवरलोडिंग से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को रक्षपालपुर चौराहे पर अपना विरोध दर्ज कराया। लोगों ने ओवरलोड ट्रकों को रोक लिया और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने चारों ट्रकों को कब्जे में लेकर विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण को लेकर मौजूदा समय प्रशासनिक गतिविधियों का ध्यान मौरंग घाटों की ओर नहीं जा रहा है। इसके कारण मौरंग घाटों से मौजूदा समय खुलेआम ट्रकों पर ओवरलोडिंग की जा रही है। इससे नाराज कुछ ग्रामीणों ने शनिवार को रक्षपालपुर चौराहे पर ऐसे वाहनों को रोककर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने चार ट्रकों को ओवरलोड होने पर कब्जे में लिया। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहन सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हर समय हादसे का डर बना रहता है। इंस्पेक्टर खखरेरू अनूप सिंह ने बताया कि चार ट्रकों पर ओवरलोड होने के कारण कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

धाता क्षेत्र के ऐरई निवासी किसान राकेश कुमार पुत्र चंद्रपाल, सुमन देवी पत्नी पृथ्वी का आरोप है कि रानीपुर मौरंग घाट के संचालक उनके खेतों से जबरदस्ती रास्ता निकाल रहे हैं। मना करने पर ठेकेदार व उनके लोग आकर गाली-गलौज करते हैं। महिला का आरोप है कि मनरेगा के तहत उसके खेत का समतलीकरण किया जा रहा था जिसे ठेकेदार ने आकर रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

===============
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed