फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

किसानों को 50 प्रतिशत छूट पर मिलेगा फाउंडेशन बीज

Wed, 20 May 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। राजकीय बीज भंडारों पर धान की पांच प्रजातियों के फाउंडेशन बीज उपलब्ध हो गए हैं। किसानों को बीज में 50 फीसदी अनुदान पर दिए जाएंगे। बीज उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका कृषि विभाग में रजिस्ट्रेशन है। खरीफ में धान की नर्सरी बोने के लिए किसानों ने खेत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसको देखते हुए कृषि विभाग ने राजकीय बीज भंडारों में फाउंडेशन बीज मुहैया करा दिया है। अगेती धान की खेती करने वाले किसानों के लिए सीयू 51 और सुगंधा मालवीय 105 फाउंडेशन बीज राजकीय बीज भंडारों में है। पिछड़ी धान की खेती करने वाले किसानों के लिए नरेंद्र 2065, पंत 24, एमपीयू 7029 प्रजाति के बीज हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के कृषि वैज्ञानिक डा. नौशाद आलम ने बताया कि धान की नर्सरी डालने का उचित समय 30 मई से लेकर 10 जून तक है। नर्सरी डालने से पहले किसान अच्छी तरह से खेतों की जुताई कर लें। जिससे खरपतवार सहित जीवाणु व विषाणु के कीड़े नष्ट हो जाएं। इसके बाद गोबर की खाद डाल दें। किसानों को जितना क्षेत्रफल में धान की रोपाई करनी है। उसके दसवें रकबे में धान की नर्सरी डाले। धान की नर्सरी डालने से पहले एक प्रतिशत नमक के घोल में धान के बीज का डूबो दें। 20 मिनट बाद उसे निकाल कर 12 घंटे तक सादे पानी में भीगो दें। इसके बाद उसे निकाल कर ट्राइकोडार्म में मिला कर छाया में रख दें। इसके बाद धान के बीज की नर्सरी डाल दें।
विज्ञापन

धान के बीज सरकारी बीज गोदामों में भेज दिए गए हैं। फाउंडेशन बीज पर 50 फीसदी अनुदान भी है। किसान अपने ब्लॉक के बीच भंडार से बीज खरीद सकते हैं। बीज लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग में पंजीकरण कराना आवश्यक हैं। -बृजेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed