फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

आड़-ईवेन की शक्ल में होगा लाकडाउन 4.0

Wed, 20 May 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शासन से लाकडाउन 4.0 की गाइडलाइन जारी होने के बाद प्रशासन ने व्यापारी संगठनों के साथ बैठक कर देर शाम दुकानें खुलने का मसौदा तय किया। बैठक में तय हुआ कि 31 मई तक लाकडाउन 4.0 आड और ईवेन की शक्ल में संचालित होगा।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा की अध्यक्षता में खागा, फतेहपुर और बिंदकी तहसील के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बाजार और दुकानें खोले जाने के संबंध में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बाजारों में दुकान खुलने का समय सुबह नौ से शाम चार बजे तक रहेगा। शाम सात से सुबह सात बजे तक किसी भी व्यक्ति और वाहन का आवागमन बंद रहेगा। साप्ताहिक बंदी के दिन मेडिकल स्टोर,फल, सब्जी, दूध,दही, ब्रेड की दुकानें खुली रहेंगी। डीएम ने कहा फतेहपुर व खागा तहसील में गुरुवार को और बिंदकी तहसील में शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज ,शैक्षणिक प्रशिक्षण /कोचिंग संस्थान( ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा को छोड़कर ),सत्कार सेवाएं,सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, तरणताल ,मनोरंजन पार्क ,थिएटर ,बार, सभागार ,असेंबली हॉल। समस्त धार्मिक स्थल पूजा स्थल बंद रहेंगे।धार्मिक जुलूस पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। सभी तरह की सामाजिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षिक सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम अन्य सामूहिक गतिविधियां बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार ,बुधवार, शनिवार ( प्रथम श्रेणी) को बर्तन/ गैस चूल्हा, मोबाइल, निर्माण सामग्री एवं हार्डवेयर (बालू, सीमेंट, पेंट ,सरिया, टाइल्स), लोहे एवं स्टील कार्य संबंधी की दुकानें, इलेक्ट्रॉनिक /इलेक्ट्रिकल/होमअप्लायंस फर्नीचर , साइकिल की दुकान, सेनेटरी दुकान खेलेंगी। रविवार, मंगलवार ,शुक्रवार (द्वितीय श्रेणी) को ज्वेलरी, रेडीमेड/ गारमेंट, वस्त्रालय /साड़ी /पर्दा टेलरिंग, गिफ्ट शॉप,फोटोग्राफ /फोटो स्टेट /फोटोग्राफी लैब, जूता चप्पल, चश्मा, प्रिंटिंग प्रेस फ्लेक्स, किराना, कन्फेक्शनरी, खली/ चुनी /चोकर ,ऑटोमोबाइल शॉप /वर्कशॉप, स्टेशनरी,दो पहिया एवं चार पहिया एजेंसी / वर्कशॉप,कृषि संबंधी ,कृषि यंत्र, कीटनाशक दुकाने।

बिंदकी में इस तरह से होगा काम - प्रथम श्रेणी के लिए निर्धारित दिवस सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और द्वितीय श्रेणी के लिए निर्धारित दिवस मंगलवार, गुरुवार, रविवार के दिन तय किये गए हैं। दुकानें यहां भी खागा की ही तरह खुलेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed