फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

लुधियाना से फिर आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Sun, 17 May 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। अन्य राज्यों से कामगारों के लौटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को लुधियाना से एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार सुबह आई। ट्रेन में फतेहपुर के साथ 17 अन्य जिलों के प्रवासी थे। यहां पहुंचे 1491 यात्रियों में से 1125 कामगार जिले के हैं। सभी को लंच पैकेट देने के बाद बसों से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे लुधियाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आने की जानकारी दी गई। आनन-फानन में व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। इन सभी को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनकी मंजिल की ओर किया गया। इसके लिए रोडवेज ने विभिन्न रूटों पर 55 बसों को दौड़ाया। जिले के लिए ब्लॉकवार रोडवेज बस लगाई गई थी और बाहरी जिलों के लिए अलग से बस उपलब्ध कराए गए। शनिवार को दोपहर 12 बज कर 11 मिनट पर ट्रेन यहां पहुंची। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को मास्क के साथ लंच पैकेट और पानी की बोतल दी गई । जिले के रहने वाले कुल 1125 कामगारों को ब्लॉकवार बसों से भेजा गया।
विज्ञापन

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, हमीरपुर, कानपुर, शाहजहांपुर, गोंडा, फर्रुखाबाद, आजमगढ़, देवरिया, रायबरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, सुल्तानपुर और बहराइच जिले के प्रवासी कामगारों को उनके जनपद के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा, एआरटीओ प्रशासन अरविंद त्रिवेदी, एआरएम माखनलाल केसरवानी रेलवे के सीएमआई अमित वर्मा भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। अल्पावधि के सूचना पर जिला प्रशासन ने वैसे तो नाश्ते और पानी के बोतल की व्यवस्था की थी। पर, संख्या अधिक होने से नाश्ता घट गया। करीब आधे घंटे बाद जब नाश्ता दुबारा आया तब बाकी प्रवासियों को ट्रेन की बोगियों से निकालकर उन्हें उनके गंतव्य पर भेजा गया। सभी प्रवासी को नाश्ता और पानी की बोतल देने के बाद ही रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed