{"_id":"5eadb8068ebc3e90835dd472","slug":"other-fatehpur-news-knp5581774191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अड़तीस दिन बाद हावड़ा-दिल्ली ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अड़तीस दिन बाद हावड़ा-दिल्ली ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आजाद भारत के इतिहास मेें यह पहला मौका रहा जब हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर 38 दिन तक कोई भी मुसाफिर ट्रेन नहीं गुजरी। शनिवार सुबह आठ से साढ़े 10 बजे के बीच दो ट्रेनें डाउन ट्रैक से गुजरीं।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है। इससे सवारी ट्रेनें पूरी तरह बंद हैं। सोमवार से लॉकडाउन थ्री की शुरूआत है। विभिन्न प्रदेशों मे फंसे हुए लोगों को उनके गंतव्य तक तक पहुंचाने के लिए कुछ ट्रेनें शुरू की गई हैं। लॉकडाउन में बाहर फंसे छात्र, मजदूर और पर्यटक को उनके घर पहुंचाने को जयपुर-रेवारी
स्पेशल ट्रेन चलाई गई। यह ट्रेन दिल्ली-हावड़ा रूट के डाउन ट्रैक से सुबह आठ बजकर तीन मिनट पर फतेहपुर रेलवे स्टेशन से गुजरी। इस ट्रेन में श्रमिकों की संख्या ज्यादा थी। इसके अलावा दूसरी ट्रेन 10 बजकर 30 मिनट पर गुजरी। इस रेलगाड़ी के कूपों में सैनिक सवार थे। रेलवे के टीआई आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मिले शेड्यूल के तहत यह दोनों ट्रेनें गुजरी हैं। इनमें से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन रही। रविवार के लिए कोई शेड्यूल नहीं आया है।