{"_id":"5e8f5a438ebc3e72bc034829","slug":"other-fatehpur-news-knp554480110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर प्रांतों से कामगारों की घर वापसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर प्रांतों से कामगारों की घर वापसी जारी
विज्ञापन
फतेहपुर। अभी भी गैर प्रांतों सें कामगारों की घर वापसी जारी है। गुरुवार को मुंबई से जनपद की सीमा में 34 कामगारों ने घर वापसी की। मलवां थानाक्षेत्र के देवमई में 25 लोगों ने और असोथर ब्लाक में नौ लोगों ने वापसी की। राहत की बात यह रही कि देवमई लौटे लोगों को गांव के बाहर ही रोक लिया गया और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन करा दिया गया। असोथर क्षेत्र के सभी नौ कामगार खुद ही जिला अस्पताल पहुंच गए।
फतेहपुर। जिला अस्पताल स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे कामगारों ने बताया कि सभी असोथर ब्लाक के लम्हेटा गांव के रहने वाले हैं और मुंबई में मिठाई की दुकानों में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को मुंबई से पैदल ही निकल पड़े थे। रास्ते में ट्रकों से कुछ दूरी तय की तो बीच में तकरीबन दो सौ किमी पैदल भी चले। इन लोगों के नाम सोलंकी निषाद, हीरालाल, मुकेश, कमल, अशोक, रामू, समरजीत, विनोद और नरेंद्र हैं। परीक्षण के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया।
....
बिंदकी। फरीदपुर मोड़ स्थित सीपीएस स्कूल में 25 लोगों को क्वारंटीन कराया गया। सभी लोग महाराष्ट्र के अहमदनगर में मजदूरी और प्राइवेट नौकरी करते हैं। मुंबई के अहमदनगर से 24 पुरुषों और एक महिला के वापस सूचना एसडीएम बिंदकी प्रहलाद सिंह को जानकारी दी गई। एसडीएम के निर्देश पर डॉक्टर सुनील चौरसिया की देखरेख में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग किया। एसडीए ने बताया कि एहतियात के तौर पर इन सभी 25 लोगों को क्वारंटीन के लिए रखा गया है। यह सभी मलवां थाने के देवमई के रहने वाले थे।