फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

लाला बाजार, बिंदकी में भीड़ देखकर पुलिस ने पटकी लाठी

Sat, 04 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। लॉकडाउन के 11वें दिन पुलिस ने शहर के लाला बाजार में दोपहर के वक्त व बिंदकी में चार बजे के बाद लाठी चलाई। ज्यादा संख्या में दुकानें खुलने और भीड़ को देख पुलिस ने यह कदम उठाया। हालात यह रहा कि खुद डीएम संजीव सिंह व एसपी प्रशांत वर्मा को अमले के साथ सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन ने सुबह और शाम खरीदारी को दिए जाने वाले वक्त का बेजा इस्तेमाल होता देख दिन में छह घंटे के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीद की छूट दी है। ज्यादातर लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैैं लेकिन तमाम लोग ऐसे भी हैं जो इसका उल्लंघन कर रहे हैं। शनिवार को सारा दिन सड़कों पर भीड़ रही। दोपहर में डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा फोर्स के साथ विभिन्न गलियों और रास्तों से होकर गुजरे। रुक रुक कर अफसर राह चलते लोगों से बाहर निकलने की वजह जानने की कोशिश करते रहे। पत्थरकटा चौराहा में एक कार सवार के साथ में महिला होने की बात सुनकर एसपी ने कार को पास होने का हुक्म सुनाया तो डीएम संजीव सिंह ने मुराइनटोला रोड पर एक वाहन का चालान कटवाया। जिसके खिलाफ यह कार्रवाई हुई वह प्रशासन को अपने घर से निकलने की ठोस वजह नहीं बता सका। इसी दौरान लाला बाजार में कई दुकानें खुलने और भीड़ देेख पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं। पुलिस ने लोगों को उनके घरों की ओर खदेड़ा। हिदायत दी गई कि धारा 144 का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां पर मंगलवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। शनिवार को बाजार नहीं लगी। उधर, बिंदकी में शाम को प्रशासन को सख्त होना पड़ा। एसडीएम प्रह्लाद सिंह के साथ प्रशासनिक अमले ने यहां की बाजारों का जायजा लिया। तमाम दुकानें खुलीं नजर आईं। यहां तक चप्पल और जूता की दुुकानें भी खोल रखी गई थी। इसी के बाद पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं। इससे कुछ लोग छिटपुट चुटहिल भी हुए। एसडीएम ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::::::
सिखाया सामाजिक दूरी का सबक
जहानाबाद। कस्बे मे कोरोना वायरस से निपटने के लिऐ नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में बने अस्थायी शेल्टर होम का तहसीलदार गणेश सिंह व ईओ कुलवंत सिंह ने निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद इन दोनों प्रशासनिक नुमाइंदों ने दुकानदारों को सोशल डिस्टेसिंग का पाठ पढ़ाया। साथ ही उल्लंघन न करने की चेतावनी दी। व्यापारियों से दुकान खोलने के लिऐ निर्धारित किए गए समय पर ही दुकान खोलने की अपील की। इस मौके पर लिपिक राघवेंद्र सिंह सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed