फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बीते तीन महीना के औसत में आएगा अप्रैल का बिल

Sun, 29 Mar 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए बिजली उपभोक्ताओं के अप्रैल का बिल बीते तीन माह की औसत खपत के आधार पर बनाए जाएंगे। मीटर रीडर उपभोक्ताओं के यहां रीडिंग लेने नहीं जाएंगे। अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन

आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए भारत सरकार की ओर से किए गए लॉकडाउन के अनुपालन में अप्रैल में फील्ड रीडिंग का काम स्थगित रहेगा। सभी बिल तीन माह के औसत उपभोग के आधार पर बनाए जाएंगे और उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए विभागीय वेबसाइट penergy.in/uppcl पर उपलब्ध होंगे। बिल उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल फोन पर एसएमएस व ई-मेल पर भी उपलब्ध होंगे। अधीक्षण अभियंता ने कहा है कि उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन भुगतान करें। उन्होंने कहा कि अप्रैल के बिल नॉट रीडिंग (एनआर) आधारित होंगे और अगले बिलिंग के समय रीडिंग आधारित होगा। पूर्व में जमा बिल स्वत: समायोजित हो जाएगा। बिलिंग एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि लॉकडाउन की अवधि में कोई भी मीटर रीडर उपभोक्ता के परिसर पर रीडिंग के लिए नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed