फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

थाने में सिपाही बनकर रौब जमाने में पकड़ा गया

Sun, 29 Mar 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
other
थरियांव (फतेहपुर)। थाने में सिपाही बनकर पहुंचे कौशांबी के युवक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस की वर्दी में वाहनों से वसूली किए जाने की बात भी कबूली है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। एक पक्ष का खखरेरू थाना क्षेत्र के अंजना कबीरपुर गांव में रिश्तेदार अमर सिंह के यहां रहता है। उसके पक्ष से अमर सिंह अपने दोस्त सचिन कुमार निवासी लहना थाना करारी जिला कौशांबी के साथ बोलेरो से थाने पहुंचा। सचिन सिपाही की वर्दी में था। थानेदार विनोद कुमार पक्षों के बीच सुलह समझौते की बात कर रहे थे। सचिन ने थानेदार को परिचय दिया। उसे देखकर थाने में तैनात बाकी पुलिस कर्मी उसकी वर्दी टोपी, बेल्ट पर गौर करने लगे। हुलिया देखकर थाने के सिपाही सचिन से बैच, पोस्टिंग समेत कई सवाल पूछने लगे। टोपी उल्टी लगाए था। थानेदार ने पुलिस विभाग का कार्ड मांगा। तभी वह फंस गया। पूछताछ में घबराने लगा। सचिन और उसके साथी अमर को हिरासत में ले लिया। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि सख्ती से पूछताछ की गई। उसने कबूला कि तीन साल से वर्दी पहनकर घूमता है। वह कई लोगों को धोखा दे चुका है। वह खखरेरू में दोस्त अमर सिंह के घर में ही रहता है। अक्सर मौरंग के वाहनों से पुलिस कर्मी बनकर वसूली करता है। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बोलेरो खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की है। बोलेरो का इस्तेेमाल वसूली में आरोपी ने करने की बात कबूली है। इसके बाद भी पुलिस ने बोलेरो और चालक को छोड़ दिया है। आरोपी सचिन ने पुलिस को बताया कि वह बोलेरो को बुकिंग पर प्रतिदिन बुलाता था। बोलेरो से घूमता रहता था। थानेदार ने बताया कि बोलेरो की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed