फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

लॉकडाउन के लिए शुरू हुआ रामायण व महाभारत

Sat, 28 Mar 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। एक दौर था जब दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत जैसे एपीसोड के शुरू होते ही चौतरफा खुद ब खुद लॉकडाउन हो जाता था, अब शनिवार की सुबह लॉकडाउन कराने के लिए इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू कराया गया है। हालांकि पहले दिन लोग इतने संजीदा नहीं दिखे, क्योंकि कई परिवारों में सीरियल दोबारा प्रसारित किए जाने की सूचना ही नहीं थी। वहीं डीडी-2 पर दोपहर बारह से एक बजे तक महाभारत भी शुरू हुआ।
विज्ञापन

तीन दशक पहले 1988 तक 74 एपीसोड वाले रामायण के प्रसारण के समय लोग कामकाज छोड़कर टीवी के सामने पहुंच जाते थे। सड़कों पर सन्नाटा खिंचा देखकर लोगों को पता चल जाता था कि सीरियल शुरू हो चुका है। शनिवार को सीरियल का पहला दिन होने के बावजूद काफी घरों में यह उसी दिलचस्पी से देखा गया। 1988 में रामायण सीरियल खत्म होने के बाद महाभारत का प्रसारण शुरू हुआ था। इसे भी दर्शकों ने खासा तवज्जो दिया था।
विज्ञापन

दोनों सीरियलों की लोकप्रियता को देख इसका उपयोग लॉकडाउन में स्वस्थ मनोरंजन के लिए किया गया है। सीरियल के दोनों समय ऐसे में है, जिनमें बहुतायत लोग सड़कों और बाजारों में दिखाई पड़ते हैं। उधर, चौडगरा में एपीसोड शुरू होने के ठीक समय बिजली कट गई। युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने इसकी शिकायत ट्विटर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से की है। अवर अभियंता कल्लूराम यादव का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का नियम है। सुबह नौ बजे 18 घंटा पूरा हो जाने से बिजली काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed