{"_id":"5e7647648ebc3e76d452700f","slug":"other-fatehpur-news-knp5517395188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार निकायों में पीएम आवास योजना के 6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार निकायों में पीएम आवास योजना के 6
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने चार निकायों के प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदकों की सूची का सत्यापन पूरा कर लिया है। इसमें 685 लोग अपात्र निकले हैं। इन आवेदकों को सात दिन के भीतर पात्रता के साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है।
डूडा नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के आवेदकों के सत्यापन का काम कर रही है। अब तक बिंदकी नगर पालिका समेत चार नगरपंचायतों के आवेदकों कर सत्यापन कर अपात्रों की सूची जारी की गई है। इनमें किशनपुर में 155, हथगाम 222, बिंदकी 131, जहानाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में 177 आवेदकों को आपत्र घोषित किया गया है। डूडा ने अपात्रों की सूची नगर पालिका के साथ अपने कार्यालय में भी चस्पा की है।
डूडा के परियोजना अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि चार निकायों के प्रधानमंत्री आवास के आवेदकों का सत्यापन पूरा हो चुका है। अपात्रों की सूची चस्पा की गई है। अपात्र अपनी पात्रता साबित करने के लिए सात दिन में उनके कार्यालय में साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका सदर, नगर पंचायत बहुआ और खागा के प्रधानमंत्री आवासों के आवेदकों का सत्यापन शुरू हो गया है। सत्यापन के बाद यहां के अपात्रों की सूची जारी की जाएगी। यह जानकारी परियोजना अधिकारी ने दी है।