फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

फसल बर्बाद होने से नाराज किसानों ने कलक्ट्रेट घेरा

Tue, 17 Mar 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। हसवा ब्लाक व उससे जुड़े छह गांवों के किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट घेरा। अपनी करीब दो हजार बीघा फसल पानी के डूब जाने से खफा हैं। रेलवे की कार्यदायी संस्था पर पुलिया को जानबूझकर ऊंचा कर देने का आरोप लगाया गया है। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

हसवा, एकारी, रमवां, अतरहा, सहजादेपुर, मोहनपुर के किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि मदारीपुर कला से आने वाले नाले का पानी एकारी-अतरहा के बीच पुलिया ऊंची बना देने से रुक जाता है। रेलवे पथ निर्माण व ऊंची पुलिया बनने के बाद से पानी का बहाव रुक गया है। रेलवे का काम करा रही कार्यदायी संस्था जीएमआर कंपनी के प्लांट का गंदा पानी भी नाले में जमा होता है। इससे खेतों में अक्सर पानी भर जाता है। फसलों की बुआई ठीक से नहीं हो पाती है, जो किसान किसी तरह से बुआई कर लेते हैं। उस फसल के तैयार होने से पहले ही उसमें पानी भर जाता है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले करीब दो हजार बीघा खेत में पानी भर गया। उनकी बोई फसलें बर्बाद हो गईं। पानी का बहाव शुरू कराया जाए ताकि प्रभावित खेतों में किसान फसलों का उत्पादन कर सकें। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता को मौके पर ले गए हैं और किसानों की समस्या को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद कोई हल नहीं निकाला गया है। मदारीपुर कला से आने वाले नाले का पानी पहले ससुर खदेरी नदी तक आराम से निकल जाता था। बीच-बीच में बने छोटे-छोटे बंधे भी ओवरफ्लो हो जाते हैं। इस मौके पर किसान सीताराम पाल, खेमकरन, राजू गुप्ता, विनोद यादव, पप्पू, संतोष प्रजापति, चुन्नूपाल, शिवनारायन प्रजापति, रमेश यादव, शिवप्रकाश विश्वकर्मा, उग्रसेन सिंह, शिवपूजन, राजा सिंह, रामकिशुन, गोरेलाल सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed