{"_id":"5e6d2bda8ebc3ea7fb4cb505","slug":"other-fatehpur-news-knp5503658144","type":"story","status":"publish","title_hn":"औंग थानेदार के परिवार की कार का टोल बचाने में दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औंग थानेदार के परिवार की कार का टोल बचाने में दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। औंग थानेदार के परिवार की कार का टोल टैक्स बचाने में एक दरोगा और कर्मियों के बीच विवाद हो गया। दरोगा ने कर्मियों को पुलिस चौकी ले जाकर पिटाई कर दी। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। एसपी ने मामले में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्रयागराज से औंग थानेदार एनके नागर का परिवार कार से आ रहा था। खागा टोल प्लाजा में कार चालक ने औंग थानेदार की कार का परिचय देकर टोल से निकल जाने की बात कही। टोल कर्मियों से इसी बात पर बहस हो गई। औंग थानेदार की सूचना पर मझिलगांव चौकी इंचार्ज सूरज कनौजिया पहुंचे। उनकी भी टोल कर्मियों से झड़प हो गई। वह टोल के कुछ कर्मियों को चौकी ले गई। इसकी सूचना टोल कर्मियों ने मैनेजर को दी। टोल कर्मियों ने चौकी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप लगाया। घटना की पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। टोल प्लाजा वालों ने आरोप लगाया कि कार सवार परिवार ने टोल नहीं दिया था। तभी उसे रोकवाया गया था। इस तरह से सभी के कोई न कोई परिचित लोग आते जाते हैं। वह लोग काम नहीं कर पाएंगे। एसपी ने सीओ खागा अंशुमान मिश्र से मामले की रिपोर्ट मांगी। उसके बाद चौकी प्रभारी सूरज कनौजिया को लाइन हाजिर कर दिया।
किसान की मौत के रहस्य से नहीं उठा पर्दा, विसरा सुरक्षित
- जंगली जानवरों के नोंचने से कटी थी उंगलियां
- पांच से सात दिन पुराना शव होने का लगाया कयास
संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली(फतेहपुर)। सात दिन से लापता किसान के गेहूं के खेत से बरामद शव का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डाक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है। उधर, पुलिस जांच में शव को कहीं से लाकर फेंकने का कयास लगा रही है। उसे पहले चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उसकी सोहबत ठीक न होने की वजह से भी पुलिस हत्या का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ा गांव निवासी रामरतन(45) करीब 15 साल से चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहनबुजुर्ग के भगलापुर गांव में परिवार संग रहता था। उसकी पत्नी सरोज ने बताया कि वह पिछले शनिवार को गांव में होली मनाने के लिए जाने की बात कही थी। उसके बाद शुक्रवार शाम को शव बरामद हुआ था। घर के पीछे करीब पचास मीटर दूर खेत से शव मिला था। ऐसी जगह पर शव मिला जिसे कई दिनों तक छिपाया नहीं जा सकता था। वहां से लोगों का आना जाना रहता है। इसी वजह से पुलिस ने कहीं से शव लाकर फेंकने का अंदाजा लगाया। अपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस रंजिश में हत्या का अंदेशा मानकर जांच कर रही थी। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी भी की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। डाक्टरों ने शव पांच से सात दिन पुराना होने का अंदाजा लगाया है। उसकी क्षत विक्षत उंगलियां जंगली जानवर से काटने की स्थित साफ हुई है। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
==============================