{"_id":"5e6667578ebc3ec75f4f79fe","slug":"other-fatehpur-news-knp5495582161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत .
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बांदा टांडा मार्ग पर बड़े पुल के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के किमिदिहापुर निवासी रमेश का बेटा जीतू (27) जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह होली की छुट्टी में सुबह घर आया था। सोमवार को युवक बाइक से अपने बहनोई हरिया रामपुर निवासी अवधेश के यहां गया था। बाइक में रामपुर गांव निवासी साला सतीश और दोस्त चुरियानी निवासी धीरज थे। शाम को बहन के यहां से लौटते समय बड़े पुल के समीप बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। यहां पीछे बैठा साला और दोस्त बाइक से
उतर गए और दीपू बाइक पीछे की तरफ पेट्रोल भराने जाने के लिए मोड़ रहा था। तभी बहुआ की तरफ से आए ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही साला और दोस्त के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे शाह चौकी इंचार्ज ने कुछ फासले पर खड़े दुर्घटना करने वाले चालक विहीन ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।