फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

गलत खुराक और प्रदूषित माहौल से भी बढ़ रहे क्षय रोगी

Mon, 09 Mar 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। क्षय रोग बढ़ने की बड़ी वजह गलत खानपान और प्रदूषण भी है। क्षय रोगी खोजो अभियान के तहत 79 नए रोगियों की खोज हुई। यह ऐसे रोगी रहे जो घरों में ही पड़े रहते हैं। अस्पताल के चिकित्सक या फिर परिवार के किसी सदस्य से अपनी बात बताने में हिचकते हैं। इनमें से ज्यादातर को बेहतर खानपान और साफ सुथरे माहौल से दूर रहने की वजह से बीमारी ने जकड़ लिया।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा वक्त पौने चार हजार के करीब क्षय रोगी पंजीकृत हैं। क्षय विभाग इनका उपचार कर रहा है। इसके अलावा एक बड़ी तादाद टीबी रोगियों की ऐसी है जो प्राइवेट स्तर पर अपना इलाज करवा रही है। क्षय विभाग ने 17 फरवरी से 27 फरवरी के बीच ड्रापआउट क्षयरोगियों की पड़ताल कराई। इसके लिए 119 टीमें लगाई गईं। एक टीम को 50 घर कवर करने थे। हफ्ते भर से ज्यादा चले क्षय रोगी खोजो अभियान में विभाग के सामने 79 नए क्षय रोगी निकले। यह ऐसे रोगी थे जिनका खानपान सही नहीं था। आसपास का वातावरण प्रदूषित था।
विज्ञापन

वर्जन
गलत खानपान और प्रदूषित माहौल से टीबी के बैक्टीरिया तेजी से असर करते हैं। ऐसे में अगर आपका नाश्ता से लेकर भोजन और आसपास का वातावरण हरा भरा है तो यह टीबी रोगी के जीवन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। - डॉ. अरुण अग्रवाल, डीटीओ, क्षयरोग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed