फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

संयुक्त जांच टीम ने आठ ओवरलोड वाहन किए सीज

Sat, 22 Feb 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। खागा तहसील की रानीपुर मौरंग खंड के दो और तीन से निकलने वालों ट्रक के जाम का गुरुवार रात बीजेपी नेताओं ने विरोध किया। सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम जांच करने पहुंची। टीम ने छह ट्रक और दो ट्रैक्टर ओवरलोडिंग में सीज किए। जांच के बाद देर रात रास्ते में फंसे ट्रक गुजारे गए। देर रात तक ट्रकों की कतारें लगी होने और अधिकारियों की आवाजाही से अफरा तफरी का गांव में माहौल रहा है।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निमंत्रण में गुरुवार को सांसद, विधायक जा रहे थे। खदान रास्ते में परसिद्घपुर मोड़ पर के एक ट्रक फंसने से जाम लगा था। भाजपा विधायक के बेटे ने बिना रवन्ना के पचास से साठ ओवरलोड ट्रक होने का आरोप लगाया था। विधायक पुत्र विकास पासवान की सूचना पर एसडीएम विजय शंकर तिवारी, सीओ अंशुमान मिश्रा, एआरटीओ, खनन विभाग की संयुक्त टीम पहुंची। टीम ने जांच में ओवरलोड छह ट्रकों और दो ट्रैक्टर सीज कराए। ट्रकों में मौरंग के रवन्ने पाए गए। जांच के बाद अंडर लोड ट्रकों की रवानगी की गई। खदान के रास्ते में गहरे गड्ढे मिले। ग्रामीणों से गड्ढे के बारे में पूछताछ की गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि उन लोगों को बरगलाया गया है। गडढों में ट्रक फंसने के बाद पलट जाएंगे। जिससे फसल का नुकसान होने पर खदान से लाखों रुपये का मुआवजा मिलेगा। इसी वजह से रास्ते में गड्ढे किए हैं। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि रानीपुर खदान में आने जाने के लिए दो रास्ते संचालकों ने बनाए हैं। एक रास्ते से ओवरलोड ट्रक रात को निकाले जाते हैं। उन ट्रकों में रवन्ना नहीं रहता है। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने बताया कि मौके की जांच में मिले ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई है। खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय ने बताया कि ट्रकों में रवन्ना मिला है। दूसरे रास्ते की अचानक छापेमारी कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

=========================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed