फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बारिश में धाता क्षेत्र में गिरे ओले, तिलहन को नुकसान

Sat, 22 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
धाता क्षेत्र में हल्की बारिश में गिरे ओले- फोटो- ज्ञान सिंह - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मौसम के अचानक बदलाव के चलते जिले में शुक्रवार भोर पहर बारिश हुई। धाता क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे। गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। ओले गिरने से राई, सरसों की फसल में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश व मौसम के बदले मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ गई है। भोर पहर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। करीब एक मिली बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश मामूली होने की वजह से फसलों का खास नुकसान नहीं हुआ है। गेहूं की सिंचाई करने का मन बना रहे किसानों को कुछ राहत जरूर मिली है। तेज हवा से राई, सरसों के पकी फसल की फली छिटकने लगी है। कई जगह किसान खेतों में पहुंच गए। पकी हुई राई, सरसों की फसल को समेटने में जुट गए। धाता प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। इससे राई, सरसों की फसलों में नुकसान हुआ है। धाता, रसूलपुर, कुसुंभा, सरसौली, पल्लवां, अजरौली, हरदवां, सेनीपुर, तेंदुआ गांव में ओला गिरे हैं। सरसौली गांव के किसान मूलचंद्र सिंह का कहना है कि राई की फसल के फूल नष्ट होकर जमीन में गिर गए हैं। ओला से एक बीघा राई की फसल खराब हो गई है। बेनीपुर गांव के किसान अमर सिंह का एक बीघा सरसों की फसल ओला से खराब हो गई है। अमर सिंह का कहना है कि सरसों की फसल काटने के लायक हो गई थी। उसको एक-दो दिन में काटने की तैयारी बना रहे थे। ओला से काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

वर्जन
शनिवार तक जिले में हल्की बारिश की संभावना है। शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक चार मिमी बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। शनिवार तक किसान फसलों में दवा का छिड़काव न करें और न ही सिंचाई करें। सचिन कुमार शुक्ला, मौसम विशेषज्ञ, केवीके थरियांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed