फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

ट्रक लूटकर चालक खलासी को फेंका, चोरी में एफआईआर

Sat, 22 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
other
ट्रक लूटकर चालक खलासी को फेंका, चोरी में एफआईआर
विज्ञापन

- कल्यानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना मलवां पुलिस को भेजी
- एक लाख दस हजार भाड़ा और ट्रक लूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मलवां और कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बीच ट्रक चालक और खलासी को तमंचे के बल पर लूटने के मामले में विवेचना मलवां पुलिस को मिली है। पहले मामला कल्यानपुर पुलिस ने निल में दर्ज किया था। मलवां पुलिस को शुक्रवार को जांच मिली। पुलिस ने वादी और चालक व खलासी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।

कानपुर देहात अकबरपुर थाने के बारा गांव निवासी जावेद ट्रक मालिक हैं। उन्होंने बताया कि नासिक से प्याज लादकर ट्रक बनारस में खाली किया था। उसके बाद 90 हजार का भाड़ा लेने के बाद ड्राइवर अरुण और खलासी सौरभ सिंह चंदौसी से कोयला लादकर फतेहपुर के थरियांव में 31 जनवरी को उतारने आए थे। कोयला का भाड़ा बीस हजार रुपये लेने के बाद कानपुर लौट रहे थे। उसकी शाम करीब साढ़े सात चालक से बात हुई थी। उसके बाद दूसरे दिन चालक, खलासी घर आए। दोनों ने ट्रक लूट के बारे में बताया। वह चालक खलासी को लेकर कल्यानपुर पुलिस के पास पहुंचा। उन्होंने मामला कल्यानपुर थाना क्षेत्र का होना बताया। बाद में कल्यानपुर थाने में ट्रक चोरी की तहरीर ली गई। चालक और खलासी कानपुर शिवली के जुगराजपुर गांव निवासी है। दोनों पर कोई शक नहीं है। वह हर जांच से गुजरने को तैयार है। चालक ने घटना के बारे में बताया कि कार सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर 31 जनवरी को ट्रक रोका था। ट्रक रुकने पर चार बदमाश उतरे। दो-दो बदमाश ट्रक में चढ़ आए। उसके बाद तमंचा सटा दिया। नकदी, मोबाइल लूट लिए। ट्रक लेकर कल्यानपुर के अनुपम ढाबे के सामने कट से प्रयागराज की ओर वापस मुड़ गए। उन दोनों को रात के अंधेरे में हाईवे पर फेंका। ट्रक और पीछे कार प्रयागराज की ओर चली गई। विवेचक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कल्यानपुर थाने से चोरी की रिपोर्ट दर्ज होकर आई है। बयान के लिए सभी को बुलाया गया है।
विज्ञापन

========================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed