{"_id":"5e46f5468ebc3ee59b3b2679","slug":"other-fatehpur-news-knp5446930145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस मोबाइल सचल दल भी करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस मोबाइल सचल दल भी करेंगे निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए 20 मोबाइल सचल दल का भी गठन किया है। एक मोबाइल सचल दल की देखरेख में पांच परीक्षा केंद्र होंगे। परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी की सूचना मिलने के पांच मिनट के अंदर मोबाइल सचल दल पहुंचेगा।
जिले में बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए छह सचल दल गठित किए गए हैं। 109 केंद्रों में होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए छह सचल दल अपर्याप्त मानते हुए इन मोबाइल सचल दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक मोबाइल सचल दल में वित्तपोषित स्कूल का एक शिक्षक लगाया गया है। यह शिक्षक बाइक से परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा। इन सचलदलों के लिए डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने परिचय पत्र जारी कर दिया है। सचलदलों को निर्देश दिए गए हैं कि आवंटित परीक्षा केंद्रों के बीच परीक्षा के दौरान मौजूद रहेंगे। कंट्रोल रूम के निर्देश पर किसी भी परीक्षा केंद्र में पांच मिनट के अंदर इन्हें छापा मारना होगा।
..........................