{"_id":"5e46f48f8ebc3ee5bc0e35f2","slug":"other-fatehpur-news-knp544692723","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई के लिए तीन चरणों में दोंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई के लिए तीन चरणों में दोंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निजी स्कूल में कक्षा एक या पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में मुफ्त पढ़ाने के लिए तीन चरणों में आवेदन होंगे। इसके लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन्हें लाटरी सिस्टम से प्रवेश दिलाए जाएंगे। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया दो मार्च से 26 मार्च तक होगी।
पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद 27 से 30 मार्च तक बीएसए कार्यालय की ओर से आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा। 31 मार्च को लाटरी निकाली जाएगी। पांच अप्रैल को चयनित बच्चों का दाखिला होगा। दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया चार से 24 अपैल तक होगी। 25 से 29 अप्रैल तक बीएसए कार्यालय आवेदनों का सत्यापन करेगा। 30 अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी और 11 मई को चयनित बच्चों को दाखिला दिलाया जाएगा। तीसरे चरण के आवेदन चार मई से 10 जून तक लिए जाएंगे। 11 से 15 जून तक आवेदन फार्मों का ऑनलाइन सत्यापन कराया जाएगा। 16 जून को लाटरी सिस्टम से स्कूल चयन कर 15 जुलाई तक दाखिला कराया जाएगा।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभिभावक को आवेदन में लगाए गए अभिलेखों की प्रति उनके कार्यालय में जमा करनी होगी। शासन बच्चे की फीस को स्कूल के खाते में सीधे आवंटित करेगा, जबकि किताबें और यूनिफार्म आदि के लिए अभिभावक के खाते में पांच हजार रुपये भेजे जाएंगे।