फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

सावधान: शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय

Tue, 31 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। रविवार को पांच सदस्यीय इस गिरोह ने शहर के अशोक नगर में तीन मेडिकल स्टोरों में चोरी की। गिरोह में शामिल तीन महिलाएं दुकान मालिक के साथ कर्मचारियों को सामान निकालवाने में उलझाती हैं और दो किशोरियां झोलों में कीमती चीजें भरकर चंपत हो जाती हैं।
विज्ञापन

शहर के अशोक नगर मोहल्ला में वीरेंद्र कुमार गुप्ता की मेडिकल स्टोर में रविवार को पांच महिलाएं दवा खरीदने दुकान में घुसीं। इनमें दो किशोरियां, एक नकाबपोश और दो महिलाएं साड़ी पहने थीं। दुकान मालिक को घेर कर कुछ दवाइयों की मांग की। इधर, गिरोह में शामिल दोनों किशोरियों ने काउंटर से कीमती दवाएं निकालकर बैग में
विज्ञापन

भर लिया। दवा छीन कर महिलाओं को भगा दिया गया। करीब ही पवन गुप्ता के मेडिकल स्टोर में इन्हीं महिलाओं ने चोरी कर ली थी। इसी तरह जयरामनगर चौराहे में मेडिकल स्टोर से पांच सदस्यीय महिला चोर गिरोह ने च्यवनप्राश के डिब्बों के साथ कीमती दवाएं पार की। दुकानदार को शाम के दवाओं को हिसाब-किताब मिलाने में कीमती दवाएं गायब होने की जानकारी हो पाई। केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस से अंकुश लगाने की मांग की है। कोतवाली रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। राधानगर चौकी इंचार्ज को पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed