फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

लगातार बारिश से बढ़ी ठंड, हजारों क्विंटल धान भीगा

Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर के थरियांव क्रय केंद्र में लगातार दो दिनों की बारिश में भीगा पड़ा धान। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मौसम में अचानक बदलाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को पूरी रात रुक-रुक कर बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह, दोपहर व शाम को बारिश हुई। बीच में चार-पांच घंटे पानी नहीं बरसा लेकिन बादल घिरे रहे। बारिश से धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था हो गई है। किसानों के लाखों रुपये के धान भीग गए हैं।
विज्ञापन

शहर व कस्बे की गड्ढायुक्त सड़कों में पानी भर गया है। कीचड़ के चलते राहगीरों को परेशानी हो रही है। बिजली गिरने से बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहापुर गांव में किसान राजकुमार झुलस गए। मलवां थाना क्षेत्र के दीवानीपुर में दो भैंसों की मौत हो गई। शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के मंडी समिति क्रय
विज्ञापन

केंद्र में करीब तीन हजार क्विंटल धान क्रय केंद्र में लगा है। इसमें ज्यादातर किसानों गुरुवार की शाम को अपने-अपने धान के ढेर को तिरपाल से ढंक दिया था। फिर भी करीब 300 क्विंटल धान बारिश के पानी में भीग गया। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार चक बरारी क्रय केंद्र में तीन हजार बोरी धान बारिश में भीग गया। यहां के किसानों ने पीसीएफ के केंद्र प्रभारी पर धान की तौल कराने में लापरवाही की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोथर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के हाटशाखा क्रय केंद्र में करीब 25 किसानों का करीब आठ हजार क्विंटल धान बारिश से भीग गया। थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के हाटशाखा क्रय केंद्र में 12 किसानों का करीब दो हजार क्विंटल धान भीग गया है। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के मंडी समिति में दो क्रय केंद्र व प्राइवेट
व्यापारी धान की खरीद कर रहे हैं। प्राइवेट व्यापारी तो मंडी के टीनशेड में अपने धान को डंप किए हैं लेकिन किसानों का धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है। जो बारिश के पानी में भीग कर खराब हो गया। खागा प्रतिनिधि के

अनुसार नवीन मंडी में क्रय केंद्र खुला है। तौल कराने वाले धान को सुरक्षित स्थान में रखा जाता है लेकिन किसानों का धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। जो बारिश के पानी में भीग कर खराब होने की स्थिति में पहुंच गया है। गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के पीसीएफ क्रय केंद्र में पांच दिन से धान की तौल बंद है। केंद्र प्रभारी बोरी न होने की बात कर रहे हैं। इससे क्रय केंद्र में भारी मात्रा में धान के ढेर लगे हैं। बारिश में भीगने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला का कहना है कि शनिवार को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद आसमान में बादल व धुंध रहेगी लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed