{"_id":"5dee9bd48ebc3e87d53c3256","slug":"other-fatehpur-news-knp5311790132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से छात्र व खलासी की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से छात्र व खलासी की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। जिले के दो युवकों की लखनऊ के पास बाराबंकी हाईवे पर डंपर से कुचलकर मौत हो गई। इसमें एक ट्रक मालिक का बेटा (छात्र) है और दूसरा ट्रक खलासी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। छात्र अपने घर में बिना किसी को बताए घूमने के मकसद से चला गया था।
ललौली कस्बा निवासी ट्रक मालिक रहीश अली खान का बेटा शाहनवाज खान(17) बिंदकी के एक कालेज में बीए का छात्र था। रविवार रात ट्रक चालक जुगनू बांदा से मौरंग लादकर लखनऊ जा रहा था। घूमने के मकसद से शाहनवाज भी घर में किसी को बताए बिना ट्रक में बैठ गया। जुगनू, खलासी गाजीपुर कस्बा निवासी बुचनू का बेटा
अफजल उर्फ ललवा(22) और शाहनवाज लखनऊ की ओर जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि लखनऊ पहुंचने से पहले बाराबंकी हाईवे में देर रात लगभग तीन बजे ट्रक का टायर पंचर हो गया। जुगनू ने सड़क किनारे ट्रक को खड़ा किया। खलासी अफजल उर्फ ललवा टायर खोलने लगा। ट्रक मालिक का बेटा शहनवाज खलासी को टार्च
विज्ञापन
की रोशनी दिखाने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार डंपर दोनों को कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही खलासी व ट्रक मालिक के बेटे की मौत हो गई। जुगनू ट्रक के अंदर होने की वजह से बच गया। जैसे ही परिवार को सूचना
मिली, कोहराम मच गया। शहनवाज को लेकर परिवार के लोग परेशान थे कि वह कहां चला गया। मां नैमाना बेगम रो रोकर बेहाल हैं। शाहनवाज के दो भाई महताब, दिलशाद, बहन रूही, रूबी भाई की मौत से बदहवास हैं। वहीं खलासी गाजीपुर कस्बा निबासी अफजल उर्फ ललवा की मौत से उसके पिता शहबान उर्फ बुचून व परिवार गमजदा है।