{"_id":"5dcda4498ebc3e548f556d8c","slug":"other-fatehpur-news-knp525837159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी की टीम में गए नागर, नए स्वॉट प्रभारी बने अनूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी की टीम में गए नागर, नए स्वॉट प्रभारी बने अनूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले के संगीन अपराधों पर काम करने वाली स्वॉट टीम के प्रभारी के पद पर बदलाव किया गया है। नया स्वॉट प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह को बनाया गया हैं। करीब छह माह से टीम में उथल पुथल चल रही थी। कोई प्रभारी टिक नहीं पा रहे थे। अपराध के बढ़ते ग्राफ से निपटने के लिए छोटे जिले में दो टीमों का गठन तक करना पड़ा। निरीक्षक अनूप सिंह दोबारा जिले में तैनाती पाए हैं। वह कुछ दिनों पहले प्रयागराज से लौटे हैं। उनकी क्राइम ब्रांच की इन्वेस्टिगेशन विंग में तैनाती थी।
एडीजी प्रयागराज सुजीत पांडेय जोन में अपराधों पर काबू पाने के लिए स्पेशल टीम बना रहे हैं। जिसके चलते एडीजी ने स्वॉट प्रभारी के पद पर तैनात इंस्पेक्टर एनके नागर को अपनी टीम में संबद्घ किया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने इंस्पेक्टर एनके नागर को बुधवार रात कार्यमुक्त कर दिया है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच इंवेस्टीगेशन विंग में तैनात
निरीक्षक अनूप सिंह को स्वॉट प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह लोकसभा चुनाव में जिले से प्रयागराज स्थानांतरित हुए थे। पूर्व में अनूप सिंह चांदपुर, मलवां, औंग थाने में लंबी पारी खेल चुके हैं। इससे वह जिले की भौगोलिक स्थिति और अपराधियों से काफी हद तक परिचित हैं। स्वॉट टीम में प्रभारी और टीम में पिछले महीनों में कई बदलाव हुए। इस वजह से टीम गुडवर्क में फिसड्डी रही है। फिलहाल जिले में कई लंबित अपराध के खुलासे बाकी है। नए स्वॉट प्रभारी लंबित मामलों के खुलासों की कसौटी पर कितना खरे उतर पाएंगे यह आने वाले समय बताएगा।