{"_id":"5dcc58558ebc3e5b0f4729f8","slug":"other-fatehpur-news-knp5255849196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों की वसूली का वीडीयो वायरल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों की वसूली का वीडीयो वायरल निलंबित
विज्ञापन
मलवां के कुंवरपुर में वाहन चालक से पैसा लेता पुलिस कर्मी
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मलवां थाने के सिपाहियों का वसूली करते एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। बाइक से पुलिस कर्मियों की पहचान हुई। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी दो सिपाहियों को निलंबित किया है। मलवां हाईवे पर वसूली के खेल के पीछे एक वरिष्ठ पुलिस कर्मी का हाथ होने की चर्चा है। उसके इशारे पर ही जूनियर सिपाहियों से वसूली कराने का सिस्टम बनाया गया है।
वीडियो में मलवां हाईवे के कुंवरपुर मोड़ पर पशुओं लदी पिकअप को देखकर बाइक कोबरा में तैनात सिपाही दूसरी लेन में ओवरटेक करते हैं। ओवरटेक के बाद सिपाहियों को देखकर चालक पिकअप रोक देता है। पिकअप चालक उनके पास जाता है। कुछ रुपये थमाने के बाद बातचीत कर वापस चला आता है। यह सीन कार में बैठे लोग वीडियो में कैद कर लेते हैं। वीडियो को मीडिया ग्रुपों पर वायरल किया गया। एसपी प्रशांत वर्मा ने थानेदार
राजीव सिंह से मामले की रिपोर्ट मांगी। थानेदार ने वीडिये की जांच के बाद सिपाही मुकेश सिंह और अंशू सिंह की रिपोर्ट भेजी। दोनों को निलंबित किया गया। थाने के सूत्रों के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले एक सीनियर पुलिस कर्मी की तैनात हुई थी। जिले के हाईवे के थानों में तैनात पुलिस कर्मी था। वह पशु तस्करी समेत कई अवैध
विज्ञापन
कारोबारों में संलिप्त रहा है। पुलिस महकमे के चर्चित पुलिस कर्मियों में उसकी गिनती होती है। इसी वजह से तत्कालीन थानेदार ने पोस्टिंग के बाद थाने में नो एंट्री लगाई थी। उन्होंने एसपी को सूचना भी दी थी। थानेदार के जाने के बाद पुलिस कर्मी ने फिर एंट्री मारी। तभी से उसने थाने के हाईवे पर किसे कहां तैनाती करने और वसूली के प्वाइंट बनाए हैं। पुलिस कर्मी ने जूनियर सिपाहियों की एक टीम तैयार कर रखी है। उस टीम का थाने के ही कुछ सिपाही विरोध करते हैं। एसपी पीआरओ त्रिवेणी पांडेय ने बताया कि वसूली में लिप्त पाए गए सिपाही निलंबित किए गए हैं।