{"_id":"5dcc006e8ebc3e5b056b6f78","slug":"other-fatehpur-news-knp5254583145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सभासद प्रतिनिधि ने दर्ज कराई मारपीट, फायरिंग की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सभासद प्रतिनिधि ने दर्ज कराई मारपीट, फायरिंग की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर के तपस्वी नगर इलाके में जमीन कब्जे को लेकर बाउंड्री व गेट ढहाने के मामले में दूसरे पक्ष के सभासद प्रतिनिधि ने अब मारपीट व फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
बता दें कि राधानगर पुलिस चौकी क्षेत्र के तपस्वी नगर निवासी उमाशंकर की पत्नी राधा देवी की ओर से जमीन कब्जाने के लिए दीवार गेट ढहाने और पथराव की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में प्रापर्टी कारोबारी शीनू उर्फ
पवन द्विवेदी, रूपेश तिवारी सभासद प्रतिनिधि, नीरज, सूरज, गोलू व बीस अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी मामले में मंगलवार रात दूसरे पक्ष से सभासद प्रतिनिधि रूपेश तिवारी कोतवाली पहुंचे। इनकी ओर से उमांशकर
विज्ञापन
शुक्ला, नितिन, बिपिन, सचिन, दीपू पर हत्या की कोशिश में फायरिंग और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सभासद प्रतिनिधि का आरोप है कि वह विवेक द्विवेदी और सूरज सिंह के साथ अपने रिश्तेदार की जमीन की नींव
खोदवाने पहुंचे थे। दूसरे पक्ष के उमाशंकर व उनके बेटे नितिन, विपिन, पिंटू, सचिन, दीपू राइफल, तमंचा, दोनाली बंदूक लेकर आ गए। लोगों ने हमला किया। असलहे तानकर उन पर फायरिंग की। गोली लगने से वह बाल-बाल
बच गया। असलहों की बट से पिटाई की गई। किसी तरह से भागकर जान बचाई। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। आरोपियों की दहशत में छिप-छिपाकर थाने पहुंचा। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
राधानगर पुलिस चौकी के इस क्षेत्र में विवाद की जड़ खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन है। दोनों पक्ष इस पर अपना हक जताने से बाज नहीं आ रहे हैं। पहले एक पक्ष की एफआईआर हुई, अब दूसरे पक्ष की भी एफआईआर
हो गई। चर्चा है कि दोनों पक्ष पर सत्ता से जुड़े एक-एक कदावर शख्स का हाथ है। पुलिस अपने को ऐसे हालात में मूकदर्शक की भूमिका में पा रही है। हालांकि कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस का काम शिकायत आने
पर रिपोर्ट दर्ज करना और जांच कर कार्रवाई करना है। विवेचना में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी।