{"_id":"5dc711068ebc3e5b49278685","slug":"other-fatehpur-news-knp524861084","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवार तीन गांजा तस्कर दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो सवार तीन गांजा तस्कर दबोचे गए
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। बोलेरो सवार तीन गांजा तस्करों को शुक्रवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बुकिंग पर बोलेरो लेकर गांजा की सप्लाई देने आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।
किशनपुर एसओ कमलेश पाल, एसआई विवेक कुमार सिंह ने अमनी नहर पुल के पास इस संदिग्ध बोलेरो को पकड़ा। बोलेरो की तलाशी में पांच किलो गांजा के पैकेट और दो तमंचे बरामद हुए। एसओ ने बताया कि आरोपी हथगाम थाने के पट्टीशाह निवासी हरिश्चंद्र का बेटा तपुन, कोतलाघाट निवासी रज्जब अली का बेटा रमजानी व करसुवां निवासी मंगेश कुमार लोधी पकड़े गए हैं। आरोपी तपुन बोलेरो चालक है। उसने बताया कि मालिक से
बोलेरो को बुकिंग के लिए लेकर निकला था। यह बोलेरो वाहन नंबर के आधार पर हथगाम क्षेत्र के गुलाब सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। चेचिस नंबर के जरिए एआरटीओ विभाग से बोलेरो का रजिस्ट्रेशन चेक किया जाएगा। जिसके बाद बोलेरो के बारे में सही जानकारी हो सकेगी। बता दें करीब छह माह पहले किशनपुर पुलिस ने लग्जरी कार सवार दो तस्करों को दबोचा था। उसमें भी गांजे की बरामदगी हुई थी।
विज्ञापन
शहर में पुलिस गांजा के माफियाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। शहर के राधानगर इलाके में दो क्विंटल के करीब गांजे की खेप पकड़ी गई थी। मामले में सीतापुर के माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। गांजा माफियाओं ने
अपने कोड नाम रखे हैं। इसमें बाबा, मिश्रा के कोड नेम ज्यादा चर्चित हैं। दोनों एक दूसरे के पाटर्नर बताए जाते हैं। पुलिस इनकी टोह लेने में जुटी है। इन दिनों शहर के ज्वालागंज, अंदौली पुलिया, बकंधा, पटेल नगर, वर्मा चौराहा, देवीगंज इलाके में गांजा कारोबार चर्चित है। हुसैनगंज कस्बा, सातमील, बारामील, मलवां, थरियांव थाने के बिलंदा, रमवां, शाह समेत कई स्थानों पर गांजा बिक्री चालू है। कई वीडियो भी दुकानों के वायरल हो चुके हैं।