फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, गंभीर हालत में एक रेफर

Sat, 02 Nov 2019 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
other
बहुआ। मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी बहुआ में भर्ती कराया गया, यहां एक की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ललौली थाना के कंजरन डेरा के पास बांदा-टांडा हाईवे पर फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहे ट्रक से गिट्टी लादकर फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जोरदार भिड़ंत होने के कारण दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। गिट्टी लदे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिंदकी कोतवाली के
विज्ञापन

पैगंबरपुर निवासी चालक रिंकू(30) को घायलावस्था में काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दूसरे खाली ट्रक के चालक सूरज यादव (35) पुत्र परमहंस यादव निवासी उरमा बाजार थाना उरमा बाजार जिला गोरखपुर और खलासी उग्रसेन यादव (25) पुत्र त्रिलोकीनाथ निवासी बंतवा थाना घनघटा जिला संतकबीर नगर को भी चोटें आई। पुलिस तीनों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआ में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों का सड़क किनारे खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थानाक्षेत्र के चंदौरा के समीप बहुआ बिंदकी मार्ग स्थित राजकुमार ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार सुनील कुमार(23) पुत्र कैलाश निवासी भुजरख थाना तिंदवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से बहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता है।
......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed