{"_id":"5d9e36008ebc3e014a68a034","slug":"other-fatehpur-news-knp518628121","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेसिंग में बिजली की अव्यवस्था पर भड़के मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेसिंग में बिजली की अव्यवस्था पर भड़के मुख्य सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं की जानकारी लेने के लिए मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। जिसमें डीएम संजीव सिंह और सीडीओ थमीम अंसारिया ए ने उनके सामने विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि सौभाग्य योजना के तहत जिन घरो में बिजली कनेक्शन नहीं हैं, वहां भी बिल पहुंच जा रहे हैं। उन्होंने जेई और एसडीओ के जरिए गांव-गांव कैंप लगाकर बिल संबंधी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
दिए। इसी क्रम में उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित कि गांवो में कम्युनिटी शौचालय बनवाए जाएं। जिनमें दो शीट पुरुषों के लिए दो शीट महिलाओं के लिए लगवाई जाएं। ताकि गांव में जिन लोगों के शौचालय अभी भी नहीं बन पाए हैं,वो लोग भी खुले में जाकर इन शौचालयों का प्रयोग करें। मुख्य सचिव ने डीएम को बाढ़ प्रभावित किसानों
विज्ञापन
को फसलों के बीमे की रकम का लाभ शीघ्र देने के निर्र्देश दिए। वीसी में गोशालाओं, धान खरीद, मिशन अंत्योदय, आयुष्मान भारत और अस्पतालो में दवाओं के स्टाक की उपलब्धता को लेकर भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम पप्पू गुप्ता, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक और अधीक्षण अभियंता विद्युत आनंद प्रकाश शुक्ला मुख्य रूप से मौजूद रहे।