फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

बारिश में 35 घर गिरे, महिला की मौत, पंद्रह घायल

Mon, 30 Sep 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
OTHER
फतेहपुर। जिले में बारिश का कहर ग्रामीण क्षेत्र में बरप रहा है। किशनपुर मठेठा में घरगिरी के मलबे में दबकर एक महिला की शनिवार देर रात मौत हो गई। परिवार के तीन लोग घायल हैं। सभी सो रहे थे। इसी तरह जिले में करीब 35 घर गिरे हैं और 15 लोग चुटहिल हुए हैं। पीड़ित परिवारों का आशियाना छिन जाने से वह परेशान हैं।
विज्ञापन

किशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के मठेठा गांव निवासी दिवंगत रामकृपाल यादव का बेटा राम सिंह घर के बाहर सो रहा था। बाकी लोग घर के भीतर थे। देर रात लगभग साढ़े तीन बजे अचानक घर गिर गया। मलबे में राम सिंह की मां रानी देवी (50), शादीशुदा बहन प्रेमा देवी उर्फ ननकी (25), पत्नी शीतल देवी (28) बेटा हर्षित (3) दब गए। चीख पुकार पर गांव के लोग इकट्ठा हुए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद परिवार को बाहर निकाला जा सका। घायलों को हरदों सीएचसी लेकर गए। जहां डाक्टर ने रानी देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रेमा की कमर और हर्षित का हाथ फैक्चर हुआ है। प्रेमा गर्भवती है। प्रधान प्रतिनिधि योगेश सिंह, कार्यवाहक एसओ विवेक कुमार सिंह पहुंचे। सीओ खागा अंशुमान मिश्रा ने परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एकारी गांव में दीवार गिरी, पिता-पुत्र घायल
थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव में कलंदर डेरा निवासी अंसार अपने परिवार के साथ शनिवार रात छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात के 11 बजे दीवार भरभरा कर ढह गई। चारपाई दीवाल से सटी होने से मलबा अंसार (45) व उसके बेटे अरमान (10) पर गिरा। दोनो मलबे में दब गए। दूसरी चारपाइयों सो रही अंसार की पत्नी अफशरुन, बेटी हाजरा(15), शाकरा (13), गुलिस्ता (4), रुखसार (7) भी ईंट गिरने चुटहिल हुए। उनकी हालत ठीक है। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पंहुचे। फावड़े व कुदाल के सहारे मलबा हटाया। दबे अंसार और अरमान को बाहर निकाला गया। घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी परिवार के लोगों का गांव में ही इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खखरेरू में जगह-जगह हुईं घटनाएं
थाना क्षेत्र के कालूपुर मजरे बसवां निवासी रामश्री पत्नी रामचंद्र का मकान शनिवार रात बारिश के कारण ढह गया। चीख पुकार पर पड़ोसी पहुंचे। उन लोगों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला। परिवार को गांव के स्कूल में ठहराया गया। गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबने से बर्बाद हो गया है। वहीं आलमपुर गेरिया गांव में किताबुन निशा पत्नी मतीन, बनवारी पत्नी रामस्वरूप, पप्पू पुत्र भोला का मकान गिर गया। खखरेरू कस्बा निवासी अशोक तिवारी, कल्लू तिवारी का मकान गिरने से उनकी गृहस्थी चौपट हो गई। इसी तरह से कस्बे के लोहारन मोहल्ला, गढईपार में तालाब का पानी आ गया है।

खागा में तिरपाल डालकर गुजारा कर रहे लोग
खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव में संतोष कुमार, बलवीर सिंह, मुन्ना, शोभेलाल, फिरती, ननकू, रामदुलारी, दशरथ, कुबेर सिंह, दिनेश का मकान गिर गया। दशरथ की एक बकरी भी मलबे में दबकर मर गई। क्षेत्र के कोणावर गांव में बिटान, कलावती, अनीता, सरोजनीदेवी, देवकुमार, शंकरिया, रनिया के घर ढहे हैं। कटोघन गांव निवासी संजय सिंह, प्रताप सिंह, मन्ना सिंह, शिवशंकर, बरातीलाल, सुनील, उकाथू गांव में रामू, भइयालाल, किशनपुर के गोंदौरा में दिनेश सविता, हथगाम के काशिमपुर कटरा निवासी एकरामउल्ला का घर गिरा। परिवार के लोग तिरपाल डालकर रह रहे हैं। घरों के गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे मे दबकर बर्बाद हो गया है। पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है। एसडीएम विजयशंकर तिवारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षकों से पीड़ितों की रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed