फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Opened fire on wife, husband arrested with weapon

Fatehpur News: पत्नी पर किया फायर, पति असलहे समेत गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Opened fire on wife, husband arrested with weapon
फतेहपुर। ससुराल आकर युवक ने पत्नी पर रिवाल्वर और पिस्टल से फायर कर दिया। पत्नी की सूचना पर पुलिस पहुंची और पति को गिरफ्तार किया। उसके पास पिस्टल, रिवाल्वर, बेसबाल बैट और कार बरामद किया है।
विज्ञापन

राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी विकेशिका की शादी करीब 18 साल पहले जनपद लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी अतुर कुमार अवस्थी से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी को प्रताड़ित करता था। पत्नी का आरोप है कि पति शराब का लती है।
विज्ञापन

वह हमेशा शराब के नशे में घर आता था और उसे पीटता था। परेशान होकर बच्चों के साथ 28 दिसंबर 2024 को मायके में मां के साथ रहने लगी। इस बीच पति कई बार मोबाइल करके धमकी देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जनवरी की शाम शराब के नशे में पति कार से देवीगंज स्थित घर पहुंचा। वहांं गाड़ी का हार्न लगातार बजाने लगा। मां के समझाने पर भड़क उठा और उसके साथ गाली गलौज की। पिस्टल से फायर कर दिया। उसने मां के साथ घर में घुसकर जान बचाई।

पुलिस ने युवक को असलहों के साथ गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करके मंगलवार को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि असलहों के साथ आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed