फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Only environmental protection will secure the future of future generations.

Fatehpur News: पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य

Sat, 06 Jun 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Only environmental protection will secure the future of future generations.
फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना - फोटो : 1
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर डायट और वन विभाग की ओर से पौधरोपण, पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री, प्रभारी मंत्री, और भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया। वहीं आईजी और एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर हरित भारत के संकल्प का संदेश दिया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, प्रभारी मंत्री अजीत पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, डीएम निधी गुप्ता वत्स और सीडीओ पवन कुमार मीणा ने डायट स्थित मुंशी प्रेमचंद परिसर में पौधरोपण किया। प्रभारी मंत्री ने कपूर और राज्य मंत्री ने कचनार का पौधा रोपा। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से तैयार पर्यावरण जागरूकता संबंधी पोस्टर और मॉडल का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में ग्लोबल वार्मिंग, जल एवं मृदा प्रदूषण, प्लास्टिक और ई-कचरे के दुष्प्रभावों को प्रमुखता से दर्शाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने कहा कि पर्यावरण संकट से निपटने के लिए सभी को साझा प्रयास करने होंगे। प्रदेश सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है। स्वस्थ पर्यावरण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने प्लास्टिक के इस्तेमाल को समाप्त करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने प्रशिक्षुओं की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। डीएम निधी गुप्ता वत्स ने ग्लोबल वार्मिंग, ई-कचरा निस्तारण, नवीकरणीय ऊर्जा, औद्योगिक अपशिष्ट और वायु गुणवत्ता जैसे विषयों पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। डायट प्राचार्य आरती गुप्ता के नेतृत्व और सेवापूर्व प्रशिक्षण प्रभारी अमृत कुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं ने धरती कहे पुकार के लघु नाटिका का मंचन किया।
इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधरोपण तथा प्लास्टिक और हानिकारक रसायनों से बचाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डीएफओ गंगादत्त मिश्रा, डीआईओएस राकेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी, डायट के संकाय सदस्य विनय मिश्र, राजेंद्र कुमार, संजीव सिंह, भारती सिंह, वीणा सिंह, मानवेंद्र सिंह तथा वर्ष 2024 और 2025 बैच के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।






पोस्टर प्रतियोगिता में काजल रहीं प्रथम

डायट में आयोजित पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता में डीएलएड बैच 2024 की काजल देवी ने प्रथम, बैच 2025 की सोनाली साहू ने द्वितीय और फायजा फजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में बैच 2025 की रिया और प्रांजलि संयुक्त रूप से प्रथम, रौनक और अंजली द्वितीय तथा बैच 2024 की रागिनी पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक के रूप में अमृत कुमार यादव, मानवेंद्र सिंह और भारती सिंह मौजूद रहीं।




जल को बचाएं, व्यर्थ नष्ट करने से बचें
फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय बक्सपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अमरूद, जामुन, शीशम, अशोक, गुड़हल, कनेर सहित औषधीय पौधों का रोपण किया गया। साथ ही मौजूद लोगों को पौधों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और पॉलिथीन हटाओ अभियान की जानकारी देते हुए जल को व्यर्थ नष्ट न करने का संदेश दिया। इस मौके पर सभासद अरुण यादव, पवन द्विवेदी, संजय कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, मिथलेश, अजय गुप्ता, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




पौधरोपण औपचारिकता नहीं, मानव सभ्यता को बचाने का विकल्प
फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को अयोध्या कुटी और कारकन मंदिर में पर्यावरण संरक्षण महाअभियान चलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी और जिलाध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और गर्मी के इस दौर में प्रकृति हमें सचेत कर रही है। पौधरोपण अब केवल औपचारिकता नहीं बल्कि मानव सभ्यता को बचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पौधों को संतान की तरह संरक्षित कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान प्रशांत सिंह चौहान, श्रवण दीक्षित, जय किशन, अनिल महाजन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लगाए गए फलदार व छायादार पौधे
जहानाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से कस्बे के कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन अधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हसन के साथ जामुन, अमरूद, आंवला, बेल, पीपल और बरगद सहित फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। साथ ही लोगों से पौधों के संरक्षण की अपील की गई। इस मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी विवेकानंद गुप्ता, आदित्य उत्तम, देवेन्द्र कुमार, शिवम् वर्मा, छवि सचान, व्योमेश अकेला, वशीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना

फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना- फोटो : 1

फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना

फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना- फोटो : 1

फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना

फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना- फोटो : 1

फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना

फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना- फोटो : 1

फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना

फोटो-13-पौध रोपित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत: सूचना- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed