{"_id":"58e7e4924f1c1bac2b5b3d1c","slug":"on-the-truth-of-malnutrition-dm-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण के सच पर बिफरी डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण के सच पर बिफरी डीएम
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेेट के गांधी सभागार मेें बैठक में बोलती डीएम सेल्वा कुमारी जे.
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सेल्वा कुमारी जे. कुपोषण का सच जानकर बिफर पड़ीं। अतिकुपोषित बच्चों की तादाद सामने आने पर बोली लगता है कोई काम नहीं हो रहा है। गोद लिए गांवों के नोडल अफसरों को भी उन्होंने निशाने पर लिया। कहा कि आंकड़ेबाजी की बजाय फील्ड पर जाकर काम करें। एक भी लाल श्रेणी का बच्चा चैलेंज है।
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में पोषण मिशन की बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे. की यह तल्खी चेतावनी वाली रही। सीडीपीओ पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि जिले में 26 हजार 247 बच्चे लाल श्रेणी के हैं। अगर काम हो रहा होता तो यह संख्या न होती। डीपीओ अजय कुमार को निर्देशित किया कि वह सभी सीडीपीओ की बैठक लेकर अतिकुपोषित बच्चों की साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार कर उन्हें मुहैया कराएं। डीएम ने कहा कि गोद लिए गांव में भी नोडल अफसर अपना काम नहीं कर रहे हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों को भी नसीहत दी गई। गंभीर बच्चों को सदर अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती कर उन्हें पोषित बनाने की चेतावनी दी। इस मौके पर सीडीओ सी. इंदुमति, सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, सहायक निदेशक मत्स्य एके शुक्ला मौजूद रहे।