फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On the second day following the attack, the investigating officer arrived with additional forces.

Fatehpur News: हमले के दूसरे दिन अतिरिक्त फोर्स के साथ विवेचक पहुंचे

Mon, 25 May 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
On the second day following the attack, the investigating officer arrived with additional forces.
थरियांव। दहेज प्रताड़ना के मामले में विवेचना के दौरान महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल पर शनिवार को हुए हमले के बाद रविवार को पुलिस अतिरिक्त फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची। विवेचकों ने मौके का नक्शा तैयार कर जांच शुरू की। इस दौरान आरोपी के घर पर ताला लटका मिला। इससे पुलिस को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका निवासी रमेश की पुत्री आंशी गुप्ता की शादी थरियांव थाने के बहरामपुर निवासी शिवम गुप्ता के साथ हुई थी। आंशी ने 20 मई को पति, सास सतरूपा, ससुर हीरालाल, ननद शिवानी, मीनू, नंदोई संजय, मौसी सास पुष्पा समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

राधानगर थाने से विवेचक दरोगा रिंकी वर्मा और हेड कांस्टेबल हरिकेश शनिवार को जांच के लिए बहरामपुर पहुंचे थे। यहां आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पुलिस से गाली-गलौज की और ग्रामीणों को बुलाकर घेर लिया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी हुई। घटना के बाद 13 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को राधानगर और थरियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। बयान देने वालों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी ली गई। आरोपी के घर पर ताला लगा मिलने के कारण पुलिस कुछ देर बाद लौट गई।

पुलिस पर हमले के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। अपराध निरीक्षक सुरजीत कुमार ने बताया कि विवेचना जारी है और सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed