फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On the pretext of selling oil, the headmaster's house was robbed by doing recce.

तेल बेचने के बहाने से रेकी कर प्रधानाध्यापक के घर में की थी लूटपाट.

Thu, 17 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of selling oil, the headmaster's house was robbed by doing recce.
फतेहपुर। प्रधानाध्यापक के घर में लूटपाट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं और दो किशोर शामिल हैं। उनके पास से तमंचे, नकदी और जेवर बरामद किए गए हैं। गैंग ने चार और चोरियों में हाथ होना कबूल किया है।
विज्ञापन

शहर के तांबेश्वर नगर निवासी प्रधानाध्यापक चेतक सिंह पटेल के घर में 14 मार्च की रात बदमाश ने लूटपाट की थी। बदमाश ने प्रधानाध्यापक, उनकी पत्नी और बच्चे के साथ लोहे की रॉड व ईंट से मारपीट की थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बुधवार रात अग्रसेन चौराहे पर बिहार के छपरा जिले के मगाही डीह निवासी शक्ति सिंह, शिवजी और समस्तीपुर जिले के पसारोड मोडनी निवासी महराजा महतो को पकड़ा। दोनों के पास तमंचा और कुछ जेवरात मिले। तीनों से पूछताछ के आधार पर सब्जी मंडी के पास डेरे से करझनिया, कमला देवी, रवीना और बिहार के दो किशोरों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सरगना शक्ति सिंह गैंग का है। शक्ति सिंह प्रधानाध्यापक के घर में घुसा था। दो साथी बाहर खड़े थे। सीओ ने बताया कि 14 मार्च को दिन में शक्ति और उसके दो साथी तेल बेचने के बहाने रेकी की थी। इसी गैंग ने चौक बाजार, राधानगर के दो घरों और एक रिक्शा से अटैची समेत चार चोरियों में हाथ होना कबूल किया है। आरोपियों के पास से 4270 रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, एक ब्रीफकेस और तमंचा बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा गया है। नाबालिग जुवेनाइल कोर्ट में पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed