फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   on the instruction of sadvi connection were given

50 लाख की बकाएदारी पर काटे गए कनेक्शन साध्वी के आदेश पर जोड़े

Thu, 02 Sep 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
on the instruction of sadvi connection were given
चौडगरा। बिजली बिल के 50 लाख रुपये बकाया होने पर काटे गए 13 पानी टंकियों के कनेक्शन केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के निर्देश पर जोड़ दिए गए हैं। जलापूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन

कस्बा के उपकेंद्र से 13 पानी टंकियों के कनेक्शन जुड़े हैं। इनका करीब 50 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सरकारी संस्थाओं से बकाया बिल की वसूली के लिए उपकेंद्र के कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस पर उपकेंद्र की विद्युत टीम ने जलाला, बनियनखेड़ा, मौहार, शिवराजपुर, पहुर, रावतपुर, गुनीर, कोरसम, करनपुर, भाऊपुर, लंहगी गांव में पानी टंकी के कनेक्शन काट दिए थे।
विज्ञापन

इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लिया और अधीक्षण अभियंता से फोन पर बात करके जन्माष्टमी पर्व के नजदीक बिजली कनेक्शन काटे जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब अधीक्षण अभियंता विद्युत राकेश पांडेय ने उपखंड अधिकारी व उपकेंद्र के अवर अभियंताओं को पानी टंकियों की केबल जोड़ने के निर्देश दिए। मंगलवार देर शाम केबल जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष मलवां महेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली कनेक्शन काटने का कोई विरोध नहीं है, लेकिन त्योहार के दिन बिजली काटना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed