फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Old farmer killed for opposing occupation

रास्ते में कब्जे के विरोध पर बुजुर्ग की हत्या

Sun, 12 Jul 2020 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Old farmer killed for opposing occupation
राम सजीवन की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
कब्जे का विरोध करने पर वृद्ध किसान की हत्या
विज्ञापन

हुसैनगंज(फतेहपुर)। जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर एक पक्ष ने रविवार सुबह बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के शत्रुघ्नपुर गांव निवासी रामसजीवन यादव (75) रविवार सुबह दरवाजे पर लेटे थे। उनके बेटे नरेश, रमेश, अवधेश, सर्वेश, नरेंद्र धान लगाने खेत गए थे। इधर, कोमल, सुरेश, नरपत, नरेंद्र यादव विवादित जगह पर निर्माण कराने लगे। इस जमीन को लेकर 15 दिन पहले पंचायत में समझौता हुआ था। तय हुआ था कि इस पर कोई निर्माण नहीं होगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी दूसरे पक्ष को निर्माण कराते देख रामसजीवन की बहू संगीता पहुंची और विरोध किया। आरोपी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए और गाली देने लगे। इस पर रामसजीवन पहुंचे और बहू को गाली देने का विरोध किया। संगीता के मुताबिक ससुर के बोलने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर आ गए और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका गला दबाने के बाद धक्का दे दिया। वह खड़ंजे पर जा गिरे। वह दौड़कर वहां पहुंची तो उनकी मौत हो चुकी थी। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि बेटे नरेंद्र सिंह की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एक बिसवा जमीन के विवाद में चली गई जान
फतेहपुर। हुसैनगंज थाने के शत्रुघ्नपुर गांव में महज एक बिसवा जमीन के विवाद में बुजुर्ग की जान चली गई। जमीन पर कब्जे का एक साल से विवाद चल रहा था। पंचायत के बाद भी मामला हल नहीं हो सका था। दोनों पक्ष के लोग इस जमीन के दावेदार थे। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
शत्रुघ्नपुर गांव के दोनों परिवार सामान्य वर्ग के हैं। गांव में हत्या की खबर पर सीओ सिटी केडी मिश्रा, हुसैनगंज थानेदार निशिकांत राय, हथगाम थानेदार आदित्य सिंह समेत भारी फोर्स पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़े जाने की मांग की। सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक के बेटे अवधेश ने बताया कि चार साल पहले दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने खेत में घर बनाया था। उसे रास्ते के लिए अपनी जमीन तक दी थी। घर के सामने एक बिसवा जमीन में सालों से मवेशी बांधते थे। कुछ दिनों के लिए मवेशी नहीं थे। तभी दूसरे पक्ष को व्यवहारिक तौर पर जमीन इस्तेमाल करने को दी थी। पिछले साल भी आरोपी पक्ष ने जमीन पर निर्माण की कोशिश की थी। इस साल फिर से 15 दिन पहले निर्माण चालू किया था।

इसे पंचायत के बाद रुकवा दिया था। प्रधान गिरिजाशंकर मौके पर आए थे। उन्होंने घर के रास्ते के लिए खड़ंजा लगवाने को कहा था। इससे विवाद खत्म हो जाता। प्रधान ने खड़ंजा निर्माण नहीं कराया तो आरोपी पक्ष ने रविवार को दोबारा निर्माण शुरू कराया। इसका पिता रामसजीवन ने विरोध किया और उनकी जान चली गई ग्राम प्रधान बताया कि जमीन ग्राम समाज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed