फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Officials do not pick up the phone, upset consumers reach sub-centre

Fatehpur News: अधिकारी नहीं उठाते फोन, परेशान उपभोक्ता पहुंचे उपकेंद्र

Wed, 24 Jul 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Officials do not pick up the phone, upset consumers reach sub-centre
फतेहपुर। मुराइनटोला में 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से चार दिनों से लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही थी। ऐसी भीषण गर्मी में लोग परेशान थे। सोमवार रात को नया दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। आपूर्ति शुरू की गई, सुबह धीरे-धीरे फीडरों पर लोड बढ़ाया गया। इससे फाल्ट होने लगे। अधिकारियों ने फोन नहीं उठाए। इससे गुस्साए लोग सीधे उपकेंद्र पहुंचकर घेराव करने लगे। नाराजगी जताते हुए कहा कि आपूर्ति चालू होने तक मौके पर खड़े रहेंगे। इसके साथ आईटीआई रोड स्थित जूली वाली गली में एलटी केबल खराब हो जाने से करीब पचास घरों में अंधेरा छाया रहा। दोपहर बाद लाइन के बदलने के बाद वहां आपूर्ति बहाल हुई। वहीं जेई गुलाब प्रजापति ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मरों में बराबर का लोड दिया गया। ट्रांसफार्मर नया होने की वजह से तुरंत उसमें लोड नहीं डाला गया है। इसकी वजह से समय लगा है। (संवाद)
विज्ञापन

........................
सात घंटे बाधित रहेगी नगर उपकेंद्र की आपूर्ति
फतेहपुर। 33 केवीए में काम होने की वजह से करीब सात घंटे शांतिनगर उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित रहेगी। आपूर्ति सुबह 10 बजे शाम पांच तक नहीं रहेगी। यह जानकारी एसडीओं आशीष मिश्रा ने दी। (संवाद)
विज्ञापन

-------------------
हलवाई ट्रेड के लिए होगा साक्षात्कार
फतेहपुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत हलवाई ट्रेड के लिए 31 मार्च 2024 तक आवेदन हुए थे। इसके लिए अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 25 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र आबूनगर में होगा। इसकी जानकारी जिला उद्योग प्रोत्साहन अधिकारी चंद्रभान सिंह ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed