फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Officers put special emphasis on cleaning and fogging in the workshop

Fatehpur News: कार्यशाला में सफाई और फॉगिंग पर अफसरों का विशेष जोर

Mon, 22 Sep 2025 07:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Officers put special emphasis on cleaning and fogging in the workshop
फोटो-21-कार्यशाला के दौरान डॉक्टर, सफाईकर्मी व अन्य। संवाद
धाता। नगर पंचायत सभागार में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को अक्तूबर माह में चलने वाले अभियान की रूपरेखा और कार्ययोजना के बारे में जानकारी देकर फॉगिंग और सफाई पर जोर दिया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में दिमागी बुखार, वेक्टर जनित रोगों (जैसे डेंगू, मलेरिया) और जलजनित बीमारियों से बचाव को लेकर गंभीर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि इन बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर स्वच्छता, नियमित सफाई, और हैंड वॉशिंग जैसी आदतें अपनाना जरूरी हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाई रिस्क क्षेत्रों और संवेदनशील समूहों की पहचान कर वहां सतर्कता बरतने की रणनीति साझा की। सीएचसी की डॉ. शशि चन्द्रा और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने संचारी रोगों के लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी ने नगर पंचायत कर्मियों को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed