फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   now second hand bike and four wheeler will be verified

सेकेंड हैंड बाइक-फोर व्हीलर का होगा वैरीफकेशन

Wed, 04 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
now second hand bike and four wheeler will  be verified
खागा। पुलिस अधीक्षक ने जुलाई और अगस्त में बिकने वाले पुराने दुपहिया और चौपहिया वाहनों की खरीद-फरोख्त का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। दोआबा में वाहन चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसपी ने यह निर्देश दिया है। हर थानेदार ने अपने अधीनस्थ से उनके क्षेत्र में गांव-गांव बिकने वाली गाड़ियों का विवरण जमा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पुरानी गाड़ियों का सत्यापन करने के लिए सभी बीट के सिपाहियों, हल्का इंचार्जों को जिम्मेदारी दी गई है। कस्बा हो या गांव, पुलिसकर्मियों को खरीदी व बेची जाने वाली पुरानी बाइक और चार पहिया वाहनों की रिपोर्ट जुटानी होगी। पुलिस ने पीस कमेटी की बैठकों में हर वर्ग के लोगों से अपनी पुरानी गाड़ियों का सत्यापन कराने की अपील की जा रही है। जिससे अधिक से अधिक गाड़ियों का सत्यापन हो सके। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed