फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Notice to six Panchayat Secretaries, warning to stop salary

Fatehpur News: छह पंचायत सचिवों को नोटिस, वेतन रोकने की चेतावनी

Wed, 20 Sep 2023 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Notice to six Panchayat Secretaries, warning to stop salary
छिबरामऊ। विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे शौचालयों की मरम्मत (रेट्रोफिटिंग) के काम का औसत लक्ष्य पूरा न होने पर छह पंचायत सचिवों को नोटिस दिया गया है। 25 सितंबर तक लक्ष्य पूरा न करने वाले सचिवों का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने बताया कि विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में रेट्रोफिटिंग का लक्ष्य 2518 था। जिसमें काम पूरा होने के बाद सिर्फ 1406 की जीओ टैगिंग हो पाई है जोकि कुल लक्ष्य का 55.84 फीसदी है। 55.84 फीसदी को ही रेट्रोफिटिंग का औसत लक्ष्य माना गया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष पंचायत सचिव रजनीकांत का 07.46 फीसदी, बन्नाम सिंह का 01.86 फीसदी, मनीषा पटेल का 17.18 फीसदी, मनोज कुमार का 32.79 फीसदी, संतोष कुमार का 40.88 फीसदी व ललितकांत का 50 फीसदी काम ही पूरा हो पाया। इसके चलते इन छह पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने बताया कि जिन सचिवों का 25 सितंबर का औसत लक्ष्य पूरा नहीं होगा, उनका वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed