{"_id":"68eff6b09ad6904e360a6471","slug":"notice-given-for-lack-of-cleanliness-sample-of-chhena-and-khoya-taken-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-142462-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सफाई न मिलने पर दिया नोटिस, छेना और खोवा का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सफाई न मिलने पर दिया नोटिस, छेना और खोवा का लिया नमूना
विज्ञापन
फतेहपुर। धाता और खागा के विभिन्न प्रतिष्ठानों में बुधवार को टीम ने खाद्य सामग्री की जांच की गई। इसमें धाता के श्रीराम स्वीट्स से छेना का नमूना, धाता के ही दिनेश सिंह की दुकान से खोवा का नमूना भरा। वहीं नादान स्वीट्स हाउस में सफाई न मिलने पर नोटिस दिया गया है।
इसके साथ खागा नगर पंचायत क्षेत्र में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स की ओर से कुल नौ प्रतिष्ठानों में 36 खाद्य उत्पादों की जांच की गई। इसमें लड्डू, चटनी और बर्फी जैसे तीन उत्पाद मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
इन पर संबंधित विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि संग्रहित दो नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।