फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No helmet, no fuel campaign is a flop, neither the vehicle riders are agreeing nor the pump operators

Fatehpur News: नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान फुस्स, न वाहन सवार मान रहे, न पंप संचालक

Mon, 08 Sep 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
No helmet, no fuel campaign is a flop, neither the vehicle riders are agreeing nor the pump operators
फोटो-37-ज्वालागंज स्थित पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाता बाइक सवार। संवाद
फतेहपुर। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लागू नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम का पालन न तो बाइक सवार कर रहे हैं और न ही पेट्रोल पंप संचालक। जिला प्रशासन के एक से 30 सितंबर तक सख्ती के निर्देशों के बावजूद पेट्रोल पंपों पर नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड, ज्वालागंज और आवास विकास क्षेत्र के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पूरे दिन बिना हेलमेट के बाइक सवारों को पेट्रोल दिया गया।
विज्ञापन


ज्वालागंज के एक पंप पर तो एक ही हेलमेट को कई लोग बारी-बारी से पहनकर पेट्रोल भरवाते देखे गए। नो नियमों को दिखावे की खानापूर्ति बना दिया गया हो। सुबह कुछ पंपों पर हल्की सख्ती जरूर दिखी, लेकिन बिक्री प्रभावित होती देख संचालकों ने नियमों को ताक पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि निरीक्षण लगातार जारी है। नियमों की अनदेखी करने वाले पंपों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed