फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine more infected with Corona found

Fatehpur News: कोरोना के नौ संक्रमित और मिले

Wed, 03 May 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 03 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nine more infected with Corona found
फतेहपुर। हर रोज कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को नौ संक्रमित और मिले। इसके बाद सिक्रय मामलों की संख्या 33 हो चुकी है। खास बात यह है कि भिटौरा, मलवां के अलावा अमौली और खजुहा में भी लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, लेकिन सावधानी नहीं बरती जा रही है। लोग कोरोना से मिला दर्द भूल चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 240 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट प्राप्त हुई। उसमें नौ लोग पाजिटिव मिले। ये भिटौरा और मलवां क्षेत्र के हैं। इसमें सबसे अधिक सात मरीज भिटौरा क्षेत्र के हैं। यहां पर एक घर से दो-दो मरीज मिले हैं। वहीं तीन अन्य लोग हैं। मलवां में दो लोग संक्रमित हैं। नौ संक्रमितों में महिलाओं की संख्या छह है। खास बात यह है कि भिटौरा क्षेत्र में रविवार और सोमवार को भी मरीज मिल चुके हैं। मलवां, अमौली, खजुहा और हसवां में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें भिटौरा ब्लाक हॉट स्पाट बनता जा रहा है। यहां पर एक परिवार से ही कई संक्रमित मिले हैं।इसके बाद भी कोरोना की रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यहां कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग बिना मास्क के भीड़भाड़ इलाके में घूम रहे हैं। अस्पतालों में भी कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। चुनाव में भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। नोडल अधिकारी केके सिंह ने बताया कि कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। हर हाल में एहतियात बरतनी चाहिए, वरना खतरा बढ़ेगा।
विज्ञापन

22 दिनों में 69 पॉजिटिव
अप्रैल महीने की 11 तारीख से लेकर 2 अप्रैल के बीच 22 दिनों में 69 पॉजिटिव हो चुके हैं। पिछले पांच दिनों में संख्या में ज्यादा तेजी से इजाफा हुआ है। एक दिन में नौ से 10 केस मिल रहे हैं। इससे कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। चुनाव में भी कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट डालना न पड़ जाए जान पर भारी
नगरीय निकाय के चुनाव का मतदान 4 मई को है। डीएम के आदेश पर मतदान कर्मियों के बस्तों में मास्क और सैनिटाइजर रखा गया है, लेकिन मतदाता के लिए बूथों में कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed