फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Newborn was chased away from district hospital after complaint of not getting treatment

Fatehpur News: नवजात को इलाज न मिलने की शिकायत पर जिला अस्पताल से भगाया

Tue, 20 May 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Newborn was chased away from district hospital after complaint of not getting treatment
फतेहपुर। जिला अस्पताल में भर्ती नवजात के उपचार में लापरवाही बरती जा रही थी। पिता ने सीएमओ से शिकायत कर दी। इस पर नवजात और भर्ती मां दोनों को जिला अस्पताल से भगा दिया गया। पीड़ित ने डीएम रविंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक बहुआ के गांव शाह निवासी संदीप सक्सेना ने बताया कि 14 मई को पत्नी आसमा देवी को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसी शाम पत्नी ने नवजात को जन्म दिया। नवजात की हालात गंभीर देख उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। वार्ड में नवजात का सही ढंग से इलाज न होने पर 16 मई को सीएमओ और सीएमएस से फोन पर उपचार की गुहार लगाई। नवजात का शरीर पीला पड़ रहा था। उसकी लगातार हालात बिगड़ रही थी। बच्चे के उपचार में ध्यान नहीं देने पर घबराकर सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर 17 मई को सुबह साढ़े नौ बजे डरा धमकाकर हस्ताक्षर कराके जच्चा-बच्चा दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। नवजात और प्रसूता को गंभीर हालात में लेकर वह शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया। संदीप ने डीएम से लिखित शिकायत देकर चिकित्सालय में अमानवीय व्यवहार और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने मामले में जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed