फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neighbors beat old woman, injured

Fatehpur News: पड़ोसियों ने वृद्ध महिला को पीटा, घायल

Sun, 21 May 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 21 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Neighbors beat old woman, injured
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बरवट गांव निवासी दुल्ली को जमीन विवाद के पड़ोसी परिवार ने डंडे से पीट दिया। उसका एक हाथ टूट गया। पुलिस ने घायल वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्घा की छोटी बहू शुशीला देवी ने बताया कि परिवार के लोग बाहर रहते हैं। मामूली विवाद में पड़ोसी परिवार ने पीटा है। (संवाद)
विज्ञापन


देवरानी से विवाद में जेठानी ने जहर खाया
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी वीरेंद्र और लवकुश सगे भाई हैं। वीरेंद्र की पत्नी सीता देवी और छोटे भाई लवकुश की पत्नी कल्लो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध होकर सीता देवी ने जहर खाया है। जिला अस्पताल में सीता को भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन


मधुमक्खियों ने युवक पर हमला किया
फतेहपुर। कलक्टरगंज निवासी अंकित गुप्ता हरिहरगंज पुलिस चौकी के सामने किराने की दुकान किए हैं। वह शनिवार को साईं मंदिर दर्शन करने के बाद दुकान लौट रहे थे। मंदिर के पास मधुमक्खियों ने उसको काट लिया। जिला अस्पताल से डाक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का फंदे पर लटकता मिला शव
मां ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के कुशुंभा गांव निवासी भगवत सिंह की पत्नी मालती राजपूत (29) का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतका का मायका कौशांबी की सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव है। उसकी नौ साल पहले भगवत से शादी हुई थी। वह अपने पीछे एक सात साल का पुत्र प्रतीक को छोड़ गई है। मृतका की मां निर्मला देवी ने बताया शादी के बाद दामाद और अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे।
कुछ दिन पहले घर से रुपये भी चुरा ले गए थे। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या की है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय न बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।




किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गांव के युवक के पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसकी पुत्री शनिवार को जंगल गई थी। गांव का युवक पुत्री को खेत में घसीट ले गया। वह किसी तरह से जान बचाकर घर पहुंची। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed