फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neighbor sued in farmer's murder, many suspects raised

Fatehpur News: किसान की हत्या में पड़ोसी पर मुकदमा, कई संदिग्ध उठाए

Sat, 18 Nov 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Neighbor sued in farmer's murder, many suspects raised
थरियांव। नलकूप की कोठरी में सो रहे किसान की बुधवार रात धारदार हथियार से गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पड़ोसी समेत कई संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रामरतन रैदास (60) बुधवार शाम घर से खेत स्थित नलकूप पर सोने गया था। रात को ही धारदार हथियार से उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना का पता गुरुवार दोपहर बाद गांव की रज्जी लोधी के नलकूप पहुंचने पर हुआ था। हत्याकांड की सूचना पर मृतका की हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छेंउका निवासी पुत्री मालती देवी पत्नी सुनील कुमार गोयल पहुंची। मालती देवी के आरोप पर गांव के बबलू रैदास के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पिता से बबलू रैदास ने टेंपो की किस्त भरने के लिए 1.20 लाख रुपये लिए थे। पिता ने खेत गिरवी रखकर रुपये दिए थे। बबलू ने कहा था रुपये नहीं देने पर रोड किनारे कोठरी का बैनामा करने देगा। इधर, बबलू ने रुपये नहीं चुकाए और कोठरी का बैनामा गांव के राजू पासवान को कर दिया। पिता के रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। यह बात पिता ने फोन पर बताई और हत्या भी किए जाने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी के परिवार के दो सदस्यों समेत तीन को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद खागा, असोथर, हुसैनगंज थाना क्षेत्रों में दबिश दे रही है। माना जा रहा है कि कत्ल में बबलू के साथ और भी कोई शामिल हो सकता है। चर्चा तेज है कि बबलू भी पुलिस की हिरासत में आ चुका है। कुछ लोग मृतक की कोठरी में अक्सर आते-जाते थे। वहां बैठकर गांजा पीते थे। नशे में विवाद होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी गई है।

किसान रामरतन के छोटे बेटे संतोष की तीन माह पहले मौत हो गई थी। संतोष की मौत के बाद उसकी पत्नी ममता अपनी तीन साल की बेटी के साथ मायके तेउंजा खागा में रहती है। मृतक की तीनों बेटियां शादीशुदा हैं। पिता की मौत की खबर पाकर बेटा अशोक मुंबई से लौटा है। बेटे ने बताया कि पिता कि परिवार की कोई पुरानी रंजिश भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed