फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neighbor beats woman in protest against teasing

Fatehpur News: पड़ोसी ने छेड़खानी के विरोध में महिला को पीटा

Tue, 16 Apr 2024 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Neighbor beats woman in protest against teasing
फतेहपुर। छेड़खानी के विरोध में पड़ोसी ने महिला को पीट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ा है। धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला रविवार रात छत पर थी। महिला का आरोप है कि पड़ोसी बंशीलाल छत पर पहुंचा। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर थप्पड़ मारा। चीख सुनकर ननद पहुंची। ननद के बीच-बचाव पर भाग निकला। उसने घटना की 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने बंशीलाल को उसके घर से पकड़ लिया। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

--------

किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
फतेहपुर। खखरेरू थाने के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 13 अप्रैल से लापता है। किशोरी की मां ने बताया कि पुत्री भोर चार बजे जंगल गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। वह साथ में जेवर और रुपये ले गई है। काफी खोजबीन के बाद किशोरी का पता नहीं लगा। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

-----
गांजे के साथ तस्कर को पकड़ा
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने पीरनपुर इलाके में ननकू मैदान से वकार कुरैशी उर्फ रंपत को एक किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पनी मोहल्ले के मुचियाना निवासी है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed