फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neighbor attacked woman and nephew with an axe.

Fatehpur News: पड़ोसी ने महिला और भतीजे पर कुल्हाड़ी से किया प्रहार

Mon, 18 Sep 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 18 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Neighbor attacked woman and nephew with an axe.
फोटो- 31- घायल राधा देवी। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 32- घायल भतीजा रमेश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षपालपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के गुरसंडी गांव में पड़ोसी युवक ने एक महिला और उसके भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर सौंप कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। गंदगी का विरोध करने पर मारपीट हुई।
खखरेरू थाना क्षेत्र के गुरसंडी गांव निवासी जगलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी राधा देवी शनिवार की रात अपने भतीजे रमेश के साथ दरवाजे पर बैठी थी। तभी पड़ोस का रहने वाला एक युवक अपने बरामदे में आ कर वहीं से पेशाब करने लगा। राधा ने वहां से पेशाब करने को मना किया तो युवक आगबबूला हो गया।
विज्ञापन

इस पर वह अपने घर से कुल्हाड़ी निकाल कर ले आया और राधा के सिर व नाक पर प्रहार कर दिया। बीच-बचाव करने आए रमेश पर भी उसने हमला कर दिया। इससे दाेनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर युवक को पकड़ लिया और घायलों को सदर अस्पताल भेजा। महिला की हालत नाजुक होने पर उन्हें हैलट कानपुर के लिए रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक पीके राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
छात्र को पीटने पर की शिकायत
खागा। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के निभिहापर मजरे सेमौरी निवासी गोरेलाल ने थाने में बताया कि उनके दो पुत्र सत्येंद्र कक्षा सात व अन्नू कक्षा छह में गांव के ही कम्पोजिट विद्यालय में पढ़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को बिना किसी कारण के विद्यालय के एक शिक्षक ने सत्येंद्र को बेरहमी से पीट दिया। इस कारण उनका पुत्र रात भर दर्द के कारण सोया नहीं। उसके हाथ व गर्दन पर दर्द था। गोरेलाल ने बताया कि वह शिक्षक पहले भी छात्रों को बेरहमी से पीटा चुका है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed