फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   NCC is contained in the reserves of willpower

एनसीसी में समाहित है इच्छाशक्ति का भंडार

Mon, 23 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
NCC is contained in the reserves of willpower

60-यूपी बटालियन एनसीसी का 67 वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
रविवार को यादगार बन गया। कैडेटों के गगनभेदी उद्घोष के बीच ध्वजारोहण व राष्ट्रगान को विस्मिरणीय सशस्त्र सलामी दी गई। कैडेट्स ने कदमताल मिला कर अपना सैनिक बन कुछ कर गुजरने का जज्बा व्यक्त किया।

तेलियानी कैंपस में एनसीसी के आयोजन में पहुंचे डीएम राजीव रौतेला ने कैडेट्स को राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस भावना को जीवन की दिनचर्या में शामिल कर लें।

इस मौके पर डीएम ने विद्यार्थी जीवन में पहनी गई अपनी एनसीसी की पोशाक को याद करते हुए कहा कि इसमें इच्छाशक्ति का भंडार है। जो हमें समाज और मुल्क की सेवा करने की राह दिखाता है।

बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विभय मान सिंह ने 14 दिसंबर से शुरू होने वाले कैंप में पेयजल, सफाई समेत अन्य सुविधाओं का जिक्र किया। जिस पर डीएम ने इन सुविधाओं को मुहैया कराने की बात कही।

इससे पहले कार्यक्रम में सूबेदार मेजर पद पर प्रोन्नत हुए दिनेश कुमार को डीएम व प्रथम कमान अधिकारी कर्नल राम मान सिंह ने सूबेदार मेजर का रैक पहनाया। कहा गया कि यह एनसीसी के इतिहास में पहली बार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed